Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फुटबॉल : महिला टीम की खिलाड़ियों से मिले पुरुष टीम के कप्तान सुनील छेत्री, किया प्रेरित

सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम वर्तमान में बेंगलुरु में पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही है। टीम 29 मई और 3 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच भी खेलेगी।

18 May 2025

फुटबॉल : महिला टीम की खिलाड़ियों से मिले पुरुष टीम के कप्तान सुनील छेत्री, किया प्रेरित

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम के बेंगलुरु स्थित शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अगले महीने होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए तैयारी कर रहीं महिला टीम की खिलाड़ियों से बात की और उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान खिलाड़ियों की ओर से सुनील छेत्री को टीम के सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक जर्सी भी भेंट की गई।

सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम वर्तमान में बेंगलुरु में पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही है। टीम 29 मई और 3 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच भी खेलेगी।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को बताया कि यह पहली बार नहीं था कि छेत्री महिला टीम के खिलाड़ियों से मिलने आए, लेकिन उन्होंने शिविर में कई नए चेहरों को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। छेत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव था। पिछली बार जब मैं इस टीम से मिला था, तब से अब बहुत ज़्यादा पुराने चेहरे नहीं बचे हैं, जो बताता है कि मैं कितना बूढ़ा हो गया हूं। बहुत सारे युवा खिलाड़ी हैं और मुझे उनके बारे में मुख्य कोच से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा कि हर कोई खुश नजर आ रहा था। उन्हें उज्बेकिस्तान के खिलाफ कुछ अच्छे दोस्ताना मैच खेलने हैं और फिर एशियाई कप क्वालीफायर्स खेलने हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि वे खुश रहें, एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करें और अपनी ट्रेनिंग का आनंद लें।

ग्रुप बी में शामिल भारतीय महिला टीम अपना एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफाइंग अभियान 23 जून को थाईलैंड के चियांग माई में मंगोलिया के खिलाफ शुरू करेगी, जिसके बाद वो तिमोर-लेस्ते (29 जून), इराक (2 जुलाई) और मेजबान थाईलैंड (5 जुलाई) से खेलेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फुटबॉल : महिला टीम की खिलाड़ियों से मिले पुरुष टीम के कप्तान
सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम वर्तमान में बेंगलुरु में पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही है। टीम 29 मई और 3 जून को उज्बेकिस्तान के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News